नई दिल्ली: गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती हर साल पौष माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाई जाती है। इस साल, 5 जनवरी की रात 8:15 बजे से लेकर 6 जनवरी की सुबह 6:23 बजे तक यह तिथि रहेगी। इस दिन हम गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन और उनकी शिक्षाओं को याद करते हैं। वे सिखों के दसवें गुरु थे और उन्होंने धर्म, सच्चाई, और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
इस खास मौके पर, आइए गुरु गोबिंद सिंह जी के कुछ अनमोल वचनों को जानें, जो हमें सही दिशा दिखाते हैं:
- ईश्वर ने हमें जन्म दिया है ताकि हम संसार में अच्छे काम करें और बुराई को दूर करें।
- इंसान से प्रेम करना ही, ईश्वर की सच्ची आस्था और भक्ति है।
- अगर आप केवल भविष्य के बारे में सोचते रहेंगे तो वर्तमान भी खो देंगे।
- मैं उन लोगों को पसंद करता हूं जो सच्चाई के मार्ग पर चलते हैं।
- भगवान के नाम के अलावा कोई मित्र नहीं है, भगवान के विनम्र सेवक इसी का चिंतन करते और इसी को देखते हैं।
- सत्कर्मों के द्वारा, तुम्हें सच्चा गुरु मिलेगा और फिर प्रिय भगवान की कृपा से, तुम्हें उनकी दया का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
- हमेशा अपने दुश्मन से लड़ने से पहले साम, दाम, दंड और भेद का सहारा लें और अंत में ही आमने-सामने के युद्ध में पड़ें।
- सबसे महान सुख और स्थायी शांति तब प्राप्त होती है जब कोई अपने भीतर से स्वार्थ को समाप्त कर देता है।
- भगवान के नाम के अलावा कोई मित्र नहीं है, भगवान के विनम्र सेवक इसी का चिंतन करते और इसी को देखते हैं।
- अच्छे कर्मों से ही आप ईश्वर को पा सकते हैं। अच्छे कर्म करने वालों की ही ईश्वर मदद करते हैं।
तो इस गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती पर, इन वचनों को आत्मसात करें और अपने जीवन में अमल करें।