सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : पतित पावन पुरुषोत्तम मास के अवसर पर श्री श्याम मन्दिर आलमबाजार में अंतरराष्ट्रीय कथा वाचिका पूज्य दीदी ऋचा मिश्रा के मुखारविन्द से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया, जिसका समापन रविवार को हुआ। कथा के मुख्य यजमान गजानन्द एवं गायत्री देवी बिड़दीका ने विधिवत पूजा-अर्चना कर कथा प्रारम्भ की तथा प्रतिदिन के यजमानों विश्वनाथ दारुका, अशोक अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, बसन्त अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, पवन गुप्ता, अशोक अग्रवाल, महेन्द्र गुप्ता, दीपक अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, सन्नी शर्मा, नरेन्द्र चौधरी, मनमोहन स्वाईका और पंकज साव के साथ-साथ कई अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। कथा का उद्घाटन विवेक आडुकिया एवं अशोक पोद्दार ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर मंदिर के ट्रस्टी ओम जालान, मुरारी लाल दीवान, गणेश अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, सुमन जालान सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्तियों ने बाबा श्याम के दरबार में अपनी हाजिरी लगाते हुए कथा श्रवण का आनंद लिया। गौतम नारसरिया, सुनील चौधरी, विक्रम नारसरिया, सुनील खेतान, मनीष नारसरिया, किशन प्रकाश किल्ला, रवीन्द्र लड़िया, पप्पू चौधरी, बिमल बेंगानी, जुगलकिशोर अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल, मदन राजगढ़िया, श्रवण अग्रवाल, अखिलेश शर्मा, शंकर भावसिंहका, नारायण-कृष्णा अग्रवाल, नारायण अग्रवाल, जगजीत सिंह, विनीता खेतान, कैलाश क्याल सपत्नी, कैलाश केजरीवाल, कुसुम नेवर, बबलू साव, कामिनी टिबड़ेवाल, केशव शर्मा, सतीश शर्मा, सीमा शर्मा, विजय मित्तल, सुरेश गाड़ोदिया, अमर भरतिया, पुष्पा साव, डोली अग्रवाल, अंकित जायसवाल, राजकुमार मुसद्दी, बिमल दीवान, दीपक संघई, सुभाष मुरारका, सज्जन बंसल, सुरेश गोयल, प्रीतम जैन, सत्यनारायण गुप्ता, आलोक मोर, श्यामसुन्दर अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, रोशन साव, जयप्रकाश साव, बालकिशन अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, बिमल सदाका, महेन्द्र अग्रवाल, जुगलकिशोर सराफ, रतनलाल अग्रवाल, तुषार चौधरी, जुगलकिशोर जाजोदिया, संतोष अग्रवाल, रमेश खेतान, रानी दास, रामप्रकाश सराफ, विजय भूत, श्याम अग्रवाल, संजय हरलालका, राजीव जाजोदिया, विनोद सुल्तानिया सपत्नी, मुकेश गोयल, रश्मि टांटिया, विद्यावती दिनोदिया, अन्नपूर्णा चौधरी आदि भीषण गर्मी के बावजूद काफी संख्या में कथा का श्रवण करने पहुंचे। मंदिर प्रांगण के बाहर भी कथा श्रवण करने वालों की लम्बी भीड़ देखी गयी। कथा समापन के अवसर पर मंदिर के ट्रस्टी एवं सचिव गोविन्द मुरारी अग्रवाल को ""समग्र कर्तृत्व सम्मान"" उपस्थित श्रोताओं की विशाल करतल ध्वनि के मध्य मुख्य यजमान गजानन्द बिड़दीका के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया। सम्मान के रूप में उन्हें शॉल, मोतियों की माला के साथ-साथ प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। साथ ही उनकी धर्मपत्नी आरती देवी को गायत्री देवी बिड़दीका द्वारा विशेष चुनड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। मंदिर परिवार की ओर से गोपाल जालान, सुशील शाह, श्याम अग्रवाल, बालमुकुन्द अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, पवन गुप्ता, पवन अग्रवाल, अजय भावसिंहका, प्रवीण केजरीवाल, विकास भावसिंहका, नरेश दारुका, सुरेश अग्रवाल, गणेश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, भवानीशंकर अग्रवाल, मनोहर केजरीवाल, विनोद अग्रवाल, जितेन्द्र राय, संजय केसरी कथा के सफल संचालन में विशेष रूप से सक्रिय रहे। अध्यक्ष राजपाल गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उक्त जानकारी मंदिर के उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल ने दी।