सांकेतिक फोटो  REP
टॉप न्यूज़

उलूबेड़िया में रिश्वत लेते सरकारी अधिकारी रंगेहाथ गिरफ्तार

शिकायत के बाद ACB ने की कार्रवाई

Nidhi Gupta

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा: हावड़ा के उलूबेड़िया स्थित अतिरिक्त जिला सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में भ्रष्टाचार के आरोप में सरकारी अधिकारी जीवनकृष्ण दास को एंटी करप्शन ब्यूरो ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते समय ACB की टीम ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान अधिकारी के कब्जे से रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली गई। मिली जानकारी के अनुसार, ADSR कार्यालय में कार्यरत उक्त सरकारी अधिकारी के खिलाफ अवैध रूप से रुपये मांगने की शिकायत कोलकाता ACB के पास पहुंची थी। शिकायत मिलने के बाद जांच एजेंसी ने पहले आरोपों की प्राथमिक स्तर पर सत्यता की जांच की।

अधिकारी के कब्जे से बरामद हुई रिश्वत की पूरी रकम

शिकायत सही पाए जाने के बाद अधिकारी को पकड़ने के लिए योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया गया। निर्धारित योजना के तहत रविवार को शिकायतकर्ता रिश्वत की रकम लेकर अधिकारी के पास पहुंचा। जैसे ही 20 हजार रुपये लिए गए, पहले से मौजूद ACB अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। उसके पास से रकम बरामद होने के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। ACB अब यह पता लगाने में जुटी है कि सरकारी अधिकारी ने किस काम को कराने के बदले शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की थी। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कथित रिश्वतखोरी में कार्यालय के किसी अन्य कर्मचारी या अधिकारी की भूमिका तो नहीं है।

SCROLL FOR NEXT