विधायक अमित सामंत ने विरल प्रजाति के कछुए को तालाब में छाेड़ा  
टॉप न्यूज़

हावड़ा तक सरकारी बस सेवा शुरू, लंबे समय की मांग हुई पूरी

पर्यावरण दिवस पर उठाया अनोखा कदम

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : हावड़ा ग्रामीण के जयपुर थाना क्षेत्र स्थित झिकिरा से हावड़ा के बीच सरकारी बस सेवा शुरू हो गयी। इस बहुप्रतीक्षित बस सेवा का उद्घाटन आमता के विधायक अमित सामंत ने किया। विधायक ने कहा कि फिलहाल बस झिकिरा से हावड़ा तक चलेगी, लेकिन निकट भविष्य में इसका विस्तार कोलकाता के धर्मतला तक किया जाएगा। अमित सामंत ने बताया कि क्षेत्र के निवासी होने के नाते उन्होंने लंबे समय से महसूस किया है कि हावड़ा ग्रामीण इलाके और कोलकाता के बीच संपर्क बनाए रखने के लिए इस मार्ग पर पर्याप्त बसें उपलब्ध नहीं थीं। विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने इस रूट पर सरकारी बस सेवा शुरू कराने का वादा किया था, जिसे अब पूरा किया गया है। उल्लेखनीय है कि झिकिरा–हावड़ा रूट हावड़ा जिले के सबसे पुराने और महत्वपूर्ण बस मार्गों में से एक है।

कहा - जल्द धर्मतला तक बढ़ेगा रूट

इस मार्ग पर हावड़ा के साथ-साथ हुगली जिले के हजारों लोग भी प्रतिदिन आवागमन करते हैं। लंबे समय से इस रूट पर सरकारी बस चलाने की मांग उठ रही थी, जो अब पूरी हो गयी है। विधायक ने बताया कि बुधवार को नवान्न में आयोजित प्रशासनिक बैठक में उन्होंने इस विषय को उठाया था। इसके बाद राज्य सरकार के निर्देश पर यह बस सेवा शुरू की गयी। उन्होंने इसके लिए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि यात्रियों की मांग को देखते हुए जल्द ही इस रूट पर बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि कुलिया से धर्मतला के बीच भी जल्द सरकारी बस सेवा शुरू की जाएगी, जिससे द्वीप एवं दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। वहीं उन्होंने शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर अनोखा कदम उठाते हुए 16 किलो के एक दुर्लभ प्रजाति के कछुए को तालाब में छोड़ा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सबको अपनी ओर से कोशिश करनी होगी।

SCROLL FOR NEXT