फाइल फोटो। इंटरनेट
टॉप न्यूज़

युद्ध के बीच सोना-चांदी हुए और सस्ता

सोमवार को बाजार खुलने के साथ ही शेयर बाजार में गिरावट के साथ ही सोना-चांदी की दरों में गिरावट देखी गई है और फिर वे सस्‍ता हो गये हैं।

नई दिल्लीः सोमवार को बाजार खुलने के साथ ही शेयर बाजार में गिरावट के साथ ही सोना-चांदी की दरों में गिरावट देखी गई है और फिर वे सस्‍ता हो गये हैं। सोमवार सुबह करीब 10 बजे सोने के भाव में करीब 1300 रुपये की गिरावट देखी गई, जबकि चांदी भी करीब 2000 रुपये तक गिर गई। 

घरेलू कमोडिटी मार्केट MCX पर सुबह करीब 9:42 बजे सोने के भाव 1,282 रुपये कम होकर 1.43 लाख रुपये/10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहे थे। ये शुक्रवार रात 11:59 बजे के बंद भाव  0.89 फीसदी की गिरावट दिखाता है। वहीं दूसरी ओर चांदी करीब 9:51 बजे 1,754 रुपये की गिरावट के साथ 2,26,200 रुपये/किलो के भाव पर ट्रेड कर रहा था, जो कि शुक्रवार रात 11:59 बजे के बंद भाव  0.89 फीसदी की गिरावट दिखाता है। 

SCROLL FOR NEXT