सन्मार्ग संवाददाता
हुगली : आरामबाग में हुई एक सड़क दुर्घटना में एक बच्ची की मौत हो गई जबकि अन्य 2 लोग घायल हो गए। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को लॉरी और बस में आगे निकलने की होड़ के कारण यह घटना घटी है। इसकी चपेट में आने से इतना बड़ा हादसा हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही दोनों घायलों का इलाज चल रहा है जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्राप्त जानकारी अनुसार ये लोग विष्णुपुर से आरामबाग की ओर आ रहे थे, तभी मायापुर के पास दुर्घटना के शिकार हो गये। पुलिस दुर्घटना के शिकार लोगों की पहचान में जुटी हुई है।