फाइल फोटो 
टॉप न्यूज़

पाकिस्तान में भी Gen Z आंदोलन

पीओके में सड़कें जाम कीं, टायर जलाए, आगजनी पाकिस्तान सरकार के खिलाफ नारे लगाए

मुजफ्फराबाद : नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका की तरह अब पाकिस्तान में भी जेन-जेड शुरू हो गया है। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में एक बार फिर विरोध की लहर उठी है। एक महीने के भीतर यह दूसरा बड़ा प्रदर्शन है, जिसे इस बार छात्रों और जेनरेशन जी (Gen Z) के युवाओं ने नेतृत्व दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह आंदोलन शुरुआत में सिर्फ यूनिवर्सिटी की फीस और गलत परीक्षा परिणामों के खिलाफ था, लेकिन अब यह पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार और सेना के खिलाफ व्यापक विद्रोह का रूप ले चुका है।

पिछले सप्ताह शुरू हुआ था आंदोलन

यह विरोध सबसे पहले इस महीने की शुरुआत में आजाद जम्मू-कश्मीर विश्वविद्यालय (UAJK), मुजफ्फराबाद से शुरू हुआ था, जहां छात्रों ने फीस बढ़ोतरी और परीक्षा परिणामों में गड़बड़ियों को लेकर प्रदर्शन किया। पूरा विवाद एक नए डिजिटल मूल्यांकन सिस्टम से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसे हाल ही में मैट्रिक और इंटरमीडिएट स्तर पर लागू किया गया था।

छात्रों पर गोलियां चलाने के बाद उग्र हुआ प्रदर्शन

यह प्रदर्शन उस समय बिगड़ गया जब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें एक व्यक्ति छात्रों पर गोलियां चलाता हुआ दिख रहा है। इस घटना में एक छात्र घायल हुआ। रिपोर्टों के अनुसार, घटना के समय वहां पुलिस अधिकारी मौजूद थे। हालांकि वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की जा सकती। गोलीबारी के बाद छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सड़कें जाम कीं, टायर जलाए, आगजनी की और पाकिस्तान सरकार के खिलाफ नारे लगाए। एक शांत आंदोलन अचानक हिंसक हो गया और कश्मीर के शहरों में तनाव फैल गया।

SCROLL FOR NEXT