टॉप न्यूज़

इस बार 1 लाख से अधिक जगहों पर गणेश पूजा का आयोजन

sabita

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : सीएम शुभेंदु अधिकारी सोमवार को कई जगहों पर गणेश पूजा कार्यक्रमों में शामिल हुए। सीएम ने गणेश पूजा को लेकर कहा कि इस बार एक लाख से अधिक जगहों पर गणेश जी की पूजा हो रही है। कोलकाता, सिलीगुड़ी और आसनसोल में भी बड़े स्तर पर पूजा हो रही है। सीएम ने कहा कि गणेश पूजा सनातनियों की पूजा है, न्यू यॉर्क में भी होती है, पेरिस में भी होती है, मुंबई में भी होती है और कोलकाता में भी होनी चाहिए और ऐसा ही हो रहा है। भाषा के नाम पर जिन्होंने लोगों को बांटने की कोशिश की, उन्हें जनता ने तोड़ दिया। मराठी बाहरी हैं, गुजराती बाहरी हैं, यह सब नहीं चलेगा। दुर्गा पूजा पुणे-नागपुर में भी होगी।

गणेश पूजा पर सीएम हाजरा स्थित महाराष्ट्र निवास भी पहुंचे। सीएम ने कहा कि मैं अपील करूंगा कि आप वापस यहां आ जाइये। माहौल बदल गया है, सरकार मदद करेगी। निवेश कीजिए, बिजनेस कीजिए। बच्चों को यहां पढ़ाइये। स्वतंत्रता के बाद यहां लाखों की संख्या में मराठी थे मगर अब संख्या डेढ़ या ढ़ाई हजार रह गयी है।

SCROLL FOR NEXT