टॉप न्यूज़

बांसबेड़िया से बाबाधाम के लिए रवाना हुए कांवड़िये

सन्मार्ग संवाददाता

हुगली : महाकाल कांवड़िया बोलबम सेवा समिति, शिवपुर हजारपाड़ा, त्रिवेणी के सदस्यों ने मंगलवार को देवघर बाबा धाम के लिए बांसबेड़िया झुलनियामोड़ से बस को रवाना किया। इस अवसर पर चुंचुड़ा-मोगरा पंचायत समिति के पूर्व अध्यक्ष देवब्रत विश्वास उपस्थित होकर तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दीं और मिठाइयां एवं पेयजल का वितरण किया। उन्होंने बताया कि सुल्तानगंज से जल भरकर करीब 106 किलोमीटर पैदल यात्रा कर ये कांवड़िये बाबा वैद्यनाथ का जलाभिषेक करेंगे।

SCROLL FOR NEXT