टॉप न्यूज़

सरकारी बसों में महिलाओं के लिए यात्रा मुफ्त

महिलाओं के लिए दो बड़ी घोषणाएं, 1 जून 2026 से राज्य में ‘अन्नपूर्णा भंडार’

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद नयी सरकार ने महिलाओं के लिए दो बड़ी कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की है। आगामी 1 जून 2026 से राज्य में ‘अन्नपूर्णा भंडार’ योजना शुरू की जाएगी। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने 3000 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे भेजी जाएगी। इसके साथ ही 1 जून से राज्य की सभी सरकारी बसों में महिलाओं के लिए यात्रा पूरी तरह मुफ्त होगी। सरकार का दावा है कि इससे कामकाजी महिलाओं, छात्राओं और रोजाना सफर करने वाली लाखों महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सभी विधायकों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में इन योजनाओं का व्यापक प्रचार करने का निर्देश भी दिया है।

SCROLL FOR NEXT