टॉप न्यूज़

1 जून से महिलाओं के लिए बस यात्रा फ्री

भाजपा सरकार का बड़ा फैसला, बिना किराए एसी बसों में सफर की सुविधा

कोलकाता : राज्य में महिलाओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। 1 जून से महिलाओं को सरकारी बसों में किराया नहीं देना होगा। भाजपा सरकार ने अपने चुनावी वादे को पूरा करते हुए यह अहम फैसला लिया है।

इस घोषणा के बाद महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कई महिलाओं का कहना है कि अब वे बिना किराए की चिंता किए आराम से एसी बसों में सफर कर सकेंगी।

इस फैसले का असर सिर्फ रोजमर्रा की यात्रा तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं ने अब घूमने-फिरने की योजनाएं भी बनानी शुरू कर दी हैं। कोई दार्जिलिंग की ठंडी वादियों में जाने की बात कर रही है, तो कोई दीघा और पुरुलिया घूमने का प्लान बना रही है।

सरकार के इस फैसले को महिलाओं की आर्थिक राहत और उनकी स्वतंत्र आवाजाही को बढ़ावा देने के तौर पर देखा जा रहा है। इससे कामकाजी महिलाओं, छात्राओं और गृहिणियों सभी को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

SCROLL FOR NEXT