टॉप न्यूज़

इटली में केबल कार दुर्घटना में तीन पर्यटकों सहित चार लोगों की मौत

मृतकों में एक ब्रिटिश और एक इजराइली महिला शामिल

Rohit Singh

रोम : इटली में नेपल्स के दक्षिण में एक केबल कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन पर्यटकों सहित चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक ब्रिटिश और एक इजराइली महिला भी शामिल है। विको इक्वेन्स के मेयर के प्रवक्ता मार्को डी रोजा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को हुई दुर्घटना में मारे गए तीन विदेशी पयर्टकों में से केवल दो की ही पहचान हो पाई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक ‘ट्रैक्शन केबल’ के टूटने की वजह से यह दुर्घटना हुई। इतालवी अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि विदेशी पर्यटक माना जा रहा पांचवां व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे नेपल्स के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

SCROLL FOR NEXT