सांकेतिक फोटो  REP
टॉप न्यूज़

शिवपुर में हंगामे और मारपीट के आरोप में चार गिरफ्तार

दो गुटों के बीच पुराने विवाद के बाद थाने पहुंचा मामला

Nidhi Gupta

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : शिवपुर थाने में घुसकर हंगामा करने और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने के आरोप में सिकंदर खान समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अन्य आरोपियों की पहचान मनोज खान, जाहिद कमाल और रोहन सिंह के रूप में हुई है। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि घटना की शुरुआत बीती रात दो गुटों के बीच पुराने विवाद को लेकर हुई झड़प से हुई। सिकंदर खान और दाऊद खान के गुट के बीच मारपीट की स्थिति बन गई। इसके बाद दाऊद खान और उसके साथियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सिकंदर खान अपने समर्थकों के साथ शिवपुर थाने पहुंचे।

पुलिस को धमकाने का भी है आरोप

आरोप है कि थाने में पहुंचने के बाद सिकंदर खान और उनके समर्थकों ने पुलिस के साथ बहस और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस का आरोप है कि इस दौरान पुलिस अधिकारियों को धमकी दी गई और उनके साथ मारपीट भी की गई। सिकंदर खान पर एक पुलिस अधिकारी को देख लेने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

स्थिति बिगड़ने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सिकंदर खान समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और थाने में हुए हंगामे से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है।

SCROLL FOR NEXT