सांकेतिक फोटो  REP
टॉप न्यूज़

बारासात : युवा तृणमूल कर्मी व बुजुर्ग पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

अशोकनगर में फैली सनसनी, व्यापार में घाटे और कर्ज से थे परेशान

Nidhi Gupta

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

बारासात : बारासात के अशोकनगर थाना अंतर्गत अशोकनगर नगर पालिका के 13 नंबर वार्ड स्थित पावर हाउस गली निवासी पूर्व तृणमूल युवा अध्यक्ष संजय राउत (49) और उनके पिता कमल राउत (70) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार की सुबह पड़ोसियों ने संजय को घर के बरामदे में फंदे से लटका देखा, जबकि उनके बुजुर्ग पिता कमरे के भीतर बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़े थे। स्थानीय निवासी तुरंत दोनों को अशोकनगर स्टेट जनरल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पिता को अत्यधिक दवा देकर खुदकुशी की आशंका

मिली जानकारी के अनुसार संजय राउत अपने बीमार और वृद्ध पिता के साथ अकेले रहते थे। पिता के अस्वस्थ होने के बाद से संजय ही आलू और प्याज के आयात-निर्यात का पारिवारिक व्यवसाय संभाल रहे थे। स्थानीय निवासियों और पुलिस के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों से उनके व्यवसाय में लगातार घाटा हो रहा था और उन पर काफी कर्ज भी हो गया था। इस कारण वे लंबे समय से भारी मानसिक तनाव से गुजर रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी डिप्रेशन के चलते उन्होंने पहले अपने बीमार पिता को नींद की गोलियां दीं और बाद में खुद फंदे से झूल गए। घटना को लेकर बारासात पुलिस अधीक्षक जे. मर्सी ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने असामान्य मौत के दो अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

SCROLL FOR NEXT