सांकेतिक फोटो  
टॉप न्यूज़

हावड़ा का पूर्व टीएमसी पार्षद मोहम्मद रुस्तम गिरफ्तार

Nidhi Gupta

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : हावड़ा नगर निगम के वार्ड नंबर 16 के पूर्व तृणमूल पार्षद मोहम्मद रुस्तम को रंगदारी, पुलिस पर हमला और पथराव के आरोप में गोलाबाड़ी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे हावड़ा अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत परिसर में मौजूद लोगों ने उसे घेरकर "चोर-चोर" के नारे लगाए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पिलखाना इलाके में एक प्रमोटर की हत्या के मामले की जांच के दौरान मोहम्मद रुस्तम और उसके समर्थकों पर पुलिस टीम पर पथराव करने तथा पुलिसकर्मियों पर हमला करने का आरोप लगा है।

रंगदारी और पुलिस पर हमले का है आरोप

इसके अलावा, उस पर इलाके के प्रमोटरों को धमकाकर उनसे कथित तौर पर रंगदारी वसूलने के भी आरोप हैं। इन्हीं आरोपों के आधार पर गोलाबाड़ी थाने में पुलिस ने पिलखाना स्थित उसके आवास पर छापेमारी कर उसे हिरासत में लिया। थाने में कई घंटे तक पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है और आरोपों से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।

SCROLL FOR NEXT