चेन्नईः तमिलनाडु के तीन बार मुख्यमंत्री रहे और अन्नाद्रमुक से 2022 में निष्कासित ओ पनीरसेल्वम शुक्रवार को मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की मौजूदगी में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) में शामिल हो गए।
पनीरसेल्वम ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) की सुप्रीमो दिवंगत जे जयललिता के विश्वासपात्र माने जाते थे। अपने मातृ संगठन में फिर से शामिल होने के लिए तीन साल के असफल प्रयास के बाद वह द्रमुक में शामिल हो गए। ओ पनीरसेल्वम अपने समर्थकों के साथ द्रमुक में शामिल हुए।
ओ पनीरसेल्वम तमिलनाडु के एक वरिष्ठ भारतीय नेता हैं। वे राज्य की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। वह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद पर वे तीन बार रह चुके हैं। आमतौर पर तब जब जयललिता कानूनी या स्वास्थ्य कारणों से पद पर नहीं थीं। उन्होंने राज्य के वित्त मंत्री सहित कई महत्वपूर्ण पद संभाले हैं। जयललिता के निधन (2016) के बाद पार्टी में नेतृत्व को लेकर बड़ा विवाद हुआ, जिसमें पनीरसेल्वम और ईके पलानीस्वामी के बीच मतभेद सामने आए। इसके बाद AIADMK में आंतरिक विभाजन भी हुआ। पनीरसेल्वम अपनी सादगीपूर्ण छवि और वफादारी के लिए जाने जाते हैं।