टॉप न्यूज़

चांचल में नदी से तैरता हुआ शव बरामद

सन्मार्ग संवाददाता

चांचल : महानंदा नदी में तैरता हुए एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। यह घटना चांचल थानांतर्गत रामदेवपुर इलाके की है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक की पहचान बारेक अली (52) के रूप में हुई है। वह सिंचाई मजदूर के रूप में काम करता था। स्थानीय सूत्रों के अनुसार बारेक रविवार की शाम को सिंचाई कार्य के लिए गया था। तब से उसका पता नहीं चल पाया था। इसी दौरान नदी में खोजबीन करने पर स्थानीय लोगों ने उसका शव तैरता हुआ पाया। हालांकि उसकी मौत को लेकर परिजन असमंजस में हैं। सवाल यह है कि वह बिजली का करंट लगने से नदी में गिरा या किसी अन्य तरीके से डूब गया। सोमवार को चांचल थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

SCROLL FOR NEXT