टॉप न्यूज़

बाघ के हमले से मछुआरे की मौत

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : सुंदरबन के जंगल में बाघ के हमले में एक मछुआरे की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान वर्षीय रामपद बर्मन (45) के रूप में हुई है। सोमवार की सुबह वह दक्षिण 24 परगना जिला के चामटा जंगल से सटे नदी-खाड़ी क्षेत्र में कांकड़ा (केकड़ा) पकड़ने गए थे। उनके साथ दो अन्य मछुआरे रामपद मंडल और शशि मिस्त्री भी मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक जंगल से एक बाघ निकलकर रामपद बर्मन पर झपट पड़ा। इससे पहले कि उनके साथी कुछ समझ पाते, बाघ उन्हें घसीटते हुए गहरे जंगल में ले गया। कुछ देर बाद जब रामपद नजर नहीं आए तो दोनों साथियों ने आसपास खोजबीन शुरू की। बाघ के पैरों के निशान का पीछा करते हुए वे जंगल के भीतर पहुंचे, जहां उन्हें रामपद का क्षत-विक्षत शव मिला। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, रामपद बर्मन का घर सुंदरबन कोस्टल थाना क्षेत्र के छोटा मोल्लाखाली के 9 नंबर कालिदासपुर गांव में है। मृतक मछुआरे का शव बरामद कर गांव लाया गया। मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।

SCROLL FOR NEXT