टॉप न्यूज़

फिरहाद ने बताया तृणमूल का मतलब क्या है…

Sabita Roy

कोलकाता : मंत्री​ फिरहाद हकीम ने पार्टी के प्रतिष्ठा दिवस पर दलीय कर्मियों के लिए कई संदेश दिये। उन्होंने बताया कि तृणमूल का मतलब क्या है। उन्होंने कर्मियों से कहा कि तृणमूल कांग्रेस का मतलब पावर में, पुलिस सलामी देती रहे, जब तृणमूल नेता चलते हैं तो उनके पीछे पहले से ही 100 लोग चल रहे होते हैं, यह सब तृणमूल की संस्कृति नहीं है। तृणमूल कांग्रेस का मतलब है आत्म-बलिदान होता है। इधर, नववर्ष के पहले दिन तृणमूल के प्रतिष्ठा दिवस पर भांगड़ में दो नेताओं के समर्थक भिड़ गये। इलाका रणक्षेत्र में बदल गया। अराबुल इस्लाम और शौकत मोल्ला ने एक दूसरे पर आरोप लगाया है। इसी बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता और मंत्री फिरहाद हकीम की अहम टिप्पणी आयी है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से पार्टी में सभी ईमानदार लोग नहीं हैं, कुछ बेईमान भी हैं। सभी गंगाजल से स्नान करके नहीं आये हैं। ऐसे लोगों से सतर्क रहना होगा।

आश्रम में मेयर ने वृद्धाओं के साथ किया भोजन : मेयर और मंत्री फिरहाद हकीम ने इस दिन कार्यकर्ताओं के साथ समय बिताया। केक काटा, मिठाईयां बाटी। वहीं दूसरी ओर परिवार के साथ नवनीर वृद्धाश्रम भी पहुंचें। यहां उन्होंने कुछ समय बिताया। उनके साथ भोजन भी किया।

SCROLL FOR NEXT