टॉप न्यूज़

महुआ मोइत्रा के फेसबुक पोस्ट पर FIR, BJP ने लगाए भड़काऊ बयान के आरोप

पशु वध गाइडलाइन विवाद में तृणमूल सांसद घिरीं, करिमपुर में सियासी माहौल गरम

Bishakhaa Tiwari

नदिया: Mahua Moitra के खिलाफ एक फेसबुक पोस्ट को लेकर विवाद गहरा गया है। पश्चिम बंगाल पशु वध नियंत्रण कानून (1950) से जुड़ी सरकारी गाइडलाइन पर टिप्पणी करने के बाद उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है।

स्थानीय BJP नेता Golok Biswas ने करिमपुर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए सांसद पर “उकसावे वाली टिप्पणी” और “साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने” का आरोप लगाया है।

विवाद की शुरुआत 16 मई को पोस्ट किए गए एक वीडियो से हुई, जिसमें महुआ ने राज्य की गाइडलाइन को “पक्षपातपूर्ण” बताते हुए कहा था कि इससे पशु व्यापारियों में डर का माहौल है और आम लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है।

इस पर BJP विधायक Samarendranath Ghosh ने पलटवार करते हुए कहा कि गाइडलाइन का मकसद सीमा पर तस्करी रोकना है, न कि पशु हाट बंद करना।

इस मामले ने तब और तूल पकड़ा जब दोनों पक्षों के बीच पुराने आरोप-प्रत्यारोप भी सामने आए।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और करिमपुर क्षेत्र में राजनीतिक तनाव बढ़ता जा रहा है।

SCROLL FOR NEXT