सांकेतिक फोटो  
टॉप न्यूज़

फर्जी अधिकारी बनकर मंत्री से मिलने के मामले में एक और गिरफ्तार

कोलकाता से धराया दूसरा आरोपी

Nidhi Gupta

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अधिकारी का फर्जी परिचय देकर राज्य सचिवालय 'नवान्न' में प्रवेश करने और लोक निर्माण विभाग (PWD) के मंत्री अजय पोद्दार से मुलाकात करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी आकांक्षा विद्यार्थी की दिल्ली से गिरफ्तारी के बाद हावड़ा सिटी पुलिस ने कोलकाता के पंचशायर इलाके से अभिजीत महतो नामक दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अभिजीत भी फर्जी पहचान के सहारे नवान्न में मंत्री से मिलने गया था। हावड़ा अदालत में पेश किए जाने के बाद न्यायाधीश ने उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस खंगाल रही पूरा नेटवर्क

पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है कि अभिजीत का कूचबिहार के माथाभांगा में एक आईटी कॉलेज है, जहाँ स्थानीय विरोध को दूर कराने के सिलसिले में वह नवान्न गया था। जांच में यह भी सामने आया है कि इसमें आसनसोल के एक प्रभावशाली व्यवसायी और उसके रिश्तेदारों का हाथ है, जो प्रशासनिक बाधाओं को सुलझाने के लिए आकांक्षा के संपर्क में आए थे। फिलहाल हावड़ा सिटी पुलिस इस बात की गहराई से छानबीन कर रही है कि नवान्न जैसी अति-सुरक्षित (High-Security) इमारत में ये आरोपी फर्जी पहचान पत्र के सहारे प्रवेश पाने में कैसे कामयाब हुए।

SCROLL FOR NEXT