टॉप न्यूज़

Fact Check : सच में रो रहें रणवीर या कोई PR Stunt ?

लोगों ने विवाद से जोड़ा

Rohit Singh

नई दिल्ली - यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया इन दिनों चर्चा में हैं। शो इंडियाज गॉट लेटेंट में उनके विवादित बयान की वजह से उनके ऊपर बड़ा संकट आ गया है। मुंबई पुलिस ने इसी बीच उनके खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है। हाल ही में मुंबई पुलिस की एक टीम उनके घर पहुंची थी। इस विवाद के कारण उनकी छवी को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके बाद कई लोग उनके खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनको जमकर ट्राेल भी किया जा रहा है। आम जनता से लेकर कई नामी हस्तियां भी उनकी आलोचना कर रही हैं।

सच कुछ और ही है

इस विवाद के बीच एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में रणवीर इलाहाबादिया भावुक होकर रोते दिख रहे हैं। इस वीडियो में वह कह रहे हैं कि, “मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं गुनहगार हूं। मेरी वजह से पूरा काम रुक गया।”

वीडियो का वर्तमान के विवाद से कोई लेना-देना नहीं है

इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने इसे इंडियाज गॉट लेटेंट के विवाद से जोड़ दिया। वीडियो देखने के बाद कई लोगों का ऐसा मानना था कि विवाद के चलते वह इतना तनावग्रस्त हो गए हैं कि उन्हें रोना आ गया। वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर अलग अलग चर्चाएं होने लगी। वीडियो की वजह से रणवीर को लोगों की सहानुभूति मिलने लगी।

हालांकि यहा मामला कुछ और ही है। आपको बता दें कि इस वीडियो का मौजूदा विवाद से कोई लेना देना नहीं है। यह वीडियो क्लिप तीन साल पुरानी है। वीडियो कोविड महामारी के दौरान का है जब रणवीर संक्रमित हो गए थे। इस वहस से उस वक्त उनका काम बंद हो गया था। उन्होंने उस वक्त यह भावुक वीडियो बनाया था। वर्तमान में इस वायरल वीडियो को लोग गलत कॉन्‍टेक्‍स्ट में जोड़कर देख रहे हैं।

SCROLL FOR NEXT