टॉप न्यूज़

ट्रंप की '1000 मिसाइल' चेतावनी के बाद तेहरान में धमाकों से हड़कंप

राजधानी के पूर्वी हिस्से में कई धमाकों की आवाजें सुनाई दीं, नुकसान या हताहतों की पुष्टि नहीं; ईरान ने सैन्य हमले की अटकलों को नहीं माना

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान को कथित तौर पर '1000 मिसाइलों' की चेतावनी दिए जाने के कुछ ही समय बाद ईरान की राजधानी तेहरान में धमाकों की आवाजें सुनाई देने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद क्षेत्र में सैन्य गतिविधियों को लेकर अटकलें तेज हो गईं, हालांकि ईरानी अधिकारियों ने शुरुआती प्रतिक्रिया में इन्हें "नियंत्रित विस्फोट" बताया है।

ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, तेहरान प्रांत के पूर्वी हिस्से से कई धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। हालांकि एजेंसी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि विस्फोट किस कारण हुए और क्या उनका किसी सैन्य गतिविधि या बाहरी हमले से कोई संबंध है।

धमाकों के बाद ईरानी अधिकारियों ने कहा कि यह एक "नियंत्रित विस्फोट" था और फिलहाल घबराने की कोई बात नहीं है। हालांकि विस्फोटों की प्रकृति और उद्देश्य को लेकर विस्तृत जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान या हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं और आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

SCROLL FOR NEXT