सांकेतिक फोटो  REP
टॉप न्यूज़

सलकिया में किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप,भीड़ ने आरोपी युवक को धुना

पारिजात सिनेमा हॉल के पास हुई घटना, मां के विरोध पर आरोपी ने की अभद्रता

Nidhi Gupta

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : हावड़ा के सलकिया स्थित पारिजात सिनेमा हॉल के सामने रविवार शाम एक किशोरी से कथित छेड़छाड़ को लेकर भारी हंगामा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्ची अपनी मां के साथ सड़क से गुजर रही थी, तभी एक युवक ने उसके साथ आपत्तिजनक हरकत की। बच्ची की मां ने जब इसका विरोध करते हुए युवक को पकड़कर सवाल-जवाब किया, तो आरोपी ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। मां के शोर मचाने पर आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को किया गिरफ्तार

युवक की इस करतूत से आक्रोशित भीड़ ने उसे मौके पर ही दबोच लिया और जमकर पिटाई कर दी। घटना की खबर मिलते ही मालीपांचघड़ा थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उत्तेजित लोगों के चंगुल से युवक को छुड़ाकर हिरासत में लिया। पुलिस आरोपी को थाने ले आई और मामले की प्राथमिक जांच के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया।

SCROLL FOR NEXT