भारत से दक्षिण अफ्रीका गैसोलीन ले जा रहे हेलास एफ्रोडाइट पोत, जिस पर समुद्री लुटेरों ने कर लिया था कब्जा। 
टॉप न्यूज़

ईयू नौसेना ने भारत से दक्षिण अफ्रीका जा रहे पोत को समुद्री लुटेरों से छुड़ाया

 भारत से दक्षिण अफ्रीका गैसोलीन ले जा रहे हेलास एफ्रोडाइट पोत को कर लिया था कब्जा 24 नाविकों के चालक दल को छुड़ाया

दुबई : यूरोपीय संघ का एक नौसैनिक बल शुक्रवार को सोमालिया के तट के पास माल्टा के झंडे वाले एक टैंकर तक पहुंच गया जिस पर समुद्री डाकुओं ने धावा बोल दिया था। भारत से दक्षिण अफ्रीका गैसोलीन ले जा रहे हेलास एफ्रोडाइट पोत को जलदस्युओं ने घेर लिया था, लेकिन ईएसपीएस विक्टोरिया नामक जहाज उसके पास पहुंच गया। स्पेनिश जहाज के विशेष बल के जवान मालवाहक पोत पर चढ़ गए और उन्होंने चालक दल के 24 सदस्यों को छुड़ाया। वे बृहस्पतिवार को हमला होने के बाद जहाज के एक हिस्से में छिप गए थे। निजी सुरक्षा कंपनी डायप्लोस ग्रुप ने यह जानकारी दी।

बताया गया कि जलदस्युओं ने गुरुवार को अपने हमले में मशीनगन और रॉकेट-चालित ग्रेनेड से गोलीबारी की, और बाद में हेलास एफ्रोडाइट पर सवार हो गए। एसोसिएटेड प्रेस के विश्लेषण से पता चला कि शुक्रवार को टैंकर सोमाली तट से 1,000 किलोमीटर से ज़्यादा दूर था। जहाज विक्टोरिया ईयू के जलदस्यु रोधी गठजोड़ ‘ऑपरेशन अटलांटा’ में शामिल था।

SCROLL FOR NEXT