File Photo 
टॉप न्यूज़

एस्प्लेनेड रो (वेस्ट) अब जस्टिस राधाबिनोद पाल सरणी

बदल गया कलकत्ता हाईकोर्ट का आधिकारिक पता, अभिषेक बनर्जी ने की पहल

कोलकाता : कोलकाता नगर निगम ने एस्प्लेनेड रो (वेस्ट) का नाम बदलकर प्रख्यात विधिवेत्ता और ‘टोक्यो ट्रायल’ के न्यायाधीश जस्टिस राधाबिनोद पाल के नाम पर ‘जस्टिस राधाबिनोद पाल सरणी’ कर दिया है। यह सड़क शहर की महत्वपूर्ण सड़कों में से एक है और कलकत्ता हाईकोर्ट के निकट स्थित है। कलकत्ता हाईकोर्ट ने भी राज्य सरकार के इस निर्णय पर आधिकारिक मुहर लगा दी है।

जस्टिस राधाबिनोद पाल अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त न्यायविद थे और जापान में उनके योगदान के लिए उन्हें अत्यंत सम्मान दिया जाता है। 2025 में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में टोक्यो दौरे पर गये तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने वहां राधाबिनोद पाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की थी और कोलकाता में उनके नाम पर सड़क का नामकरण करने की घोषणा की थी।

बताया जाता है कि उनके प्रपौत्र सुधिबिनोद पाल के अनुरोध के बाद यह पहल की गयी। तृणमूल कांग्रेस ने इसे बंगाल के एक उज्ज्वल नक्षत्र को सच्ची श्रद्धांजलि बताया है और कहा है कि यह कदम बंगाल की बौद्धिक विरासत को सम्मान देने का प्रतीक है।

SCROLL FOR NEXT