File Photo 
टॉप न्यूज़

एस्प्लानेड रो पश्चिम का नया नाम हुआ ‘जस्टिस राधाबिनोद पाल सरणी’

अभिषेक ने निभाया वादा

Prasenjit Dasgupta

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने अपना वादा निभाते हुए कोलकाता के केंद्रस्थल एस्प्लानेड रो पश्चिम का नाम बदलकर ‘जस्टिस राधाबिनोद पाल सरणी’ कर दिया है। इस निर्णय से जस्टिस पाल का परिवार और बंगालवासियों में गर्व और खुशी की लहर दौड़ गई है।

दरअसल, इस वर्ष की शुरुआत में जापान के टोक्यो स्थित जस्टिस राधाबिनोद पाल स्मारक पर अभिषेक ने श्रद्धांजलि अर्पित की थी। उसी दौरान जस्टिस पाल के परिजनों ने उनसे कोलकाता में उनके नाम पर सड़क का नामकरण करने का अनुरोध किया था। अभिषेक ने इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए वादा किया था और अब उसे पूरा कर दिखाया।

जस्टिस राधाबिनोद पाल (1886–1967) भारत के प्रख्यात न्यायविद थे और अंतरराष्ट्रीय कानून के क्षेत्र में उनका योगदान ऐतिहासिक रहा है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद टोक्यो ट्रायल में वे भारत के प्रतिनिधि न्यायाधीश नियुक्त हुए थे। 11 न्यायाधीशों में वे अकेले थे जिन्होंने सभी आरोपितों को निर्दोष करार देते हुए ऐतिहासिक असहमति दर्ज की थी। उनका यह मत ‘विजेताओं का न्याय’ के खिलाफ एक मजबूत आवाज माना गया और जापान में उन्हें आज भी नायक की तरह सम्मान प्राप्त है। कोलकाता में सड़क का यह नामकरण बंगाल के एक महान संतति को श्रद्धांजलि देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

SCROLL FOR NEXT