फाइल फोटो।  
टॉप न्यूज़

युद्ध खत्म करो, बातचीत करो: ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर कहा कि ईरानी नेताओं को ‘‘बहुत देर होने से पहले बातचीत शुरू कर देनी चाहिए।

वॉशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर कहा कि ईरानी नेताओं को ‘‘बहुत देर होने से पहले बातचीत शुरू कर देनी चाहिए, क्योंकि एक बार ऐसा हो जाने पर, पीछे मुड़ने का कोई रास्ता नहीं होगा।’’ यह पोस्ट ट्रंप के उस बयान के एक दिन बाद की गई है जिसमें उन्होंने कहा था कि दोनों देश समझौते के करीब हैं।

ट्रंप ने बृहस्पतिवार को फिर कहा कि अमेरिका द्वारा प्रस्तावित 15 सूत्री युद्धविराम योजना को ईरान द्वारा अस्वीकार किए जाने के बाद तेहरान ‘‘हमसे समझौता करने की भीख मांग रहा है।’’

इधर ईरान के खिलाफ जारी युद्ध में अमेरिकी बल अब तक 10,000 से अधिक लक्ष्यों पर हमले कर चुके हैं। अमेरिकी सेना के ‘सेंट्रल कमांड’ प्रमुख ने यह दावा किया। ‘सेंट्रल कमांड’ की ओर से बृहस्पतिवार तड़के जारी एक वीडियो में अमेरिकी नौसेना के एडमिरल ब्रैड कूपर ने यह दावा किया। उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप हमारी उपलब्धियों को हमारे इजराइली सहयोगी की सफलता के साथ जोड़कर देखें तो हमने मिलकर हजारों और लक्ष्यों पर प्रहार किया है।’’

कूपर ने कहा, ‘‘हमारे सटीक हमलों ने ईरानी हवाई रक्षा प्रणाली को ध्वस्त कर दिया है और हमारी लड़ाकू उड़ानें असरदार साबित हुई हैं।’’ उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ‘‘ईरानी नौसेना के सबसे बड़े पोतों’’ में से 92 प्रतिशत पोतों को नष्ट कर दिया है। कूपर ने कहा, ‘‘अब वे इस क्षेत्र और दुनिया भर में नौसैनिक शक्ति और प्रभाव को सार्थक रूप से प्रदर्शित करने की क्षमता खो चुके हैं।’’

SCROLL FOR NEXT