प्रतिकात्मक तस्वीर 
टॉप न्यूज़

ईरान युद्ध हुआ खत्म!

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट्स पर हमले रोकने का आदेश दे दिया है। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि ईरान के साथ हुई 'बहुत अच्छी' बातचीत के बाद मैंने ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला न करने का आदेश दिया है।

वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के पावर प्लांट्स पर हमले रोकने का आदेश दे दिया है। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि दो दिन तक ईरान के साथ हुई 'बहुत अच्छी' बातचीत के बाद मैंने अपनी सेनाओं को आदेश दिया है कि वे ईरान के पावर प्लांट्स पर हमले न करें। यह बातचीत इस सप्ताह आगे भी जारी रहेगी। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरानी ऊर्जा स्थलों पर हमले पांच दिनों के लिए रोकने पर सहमत हो गया है।

ट्रंप का यह बयान उस धमकी के 48 घंटे खत्म होने से कुछ समय पहले ही आया है, जिसमें उन्हाेंने ईरान को कहा था‌ कि होर्मुज की खाड़ी को पूरी तरह खोलो, नहीं तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर हमले कर उन्हें उड़ा देगा।

दो दिन तक ईरान के साथ हुई 'बहुत अच्छी' बातचीत के बाद मैंने अपनी सेनाओं को आदेश दिया है कि वे ईरान के पावर प्लांट्स पर हमले न करें-ट्रंप

ईरान ने इसके जवाब में कहा था कि होर्मुज की खाड़ी सब देशों के लिए खुली हुई है, केवल अमेरिका, इजराइल और उनके सहयोगी देशों के लिए बंद है। यदि अमेरिका ने उसके पावर प्लांट्स पर हमले की हिमाकत की तो वे होर्मुज की खाड़ी को पूरी तरह बंद कर देंगे।

ईरानी मीडिया ने कहा कि ट्रंप का यह दावा झूठा है कि ईरान ने उनसे बात की।

ईरान बोला - हमारी कोई बात नहीं हुई

ट्रंप के दावे के कुछ ही मिनट बाद ईरानी मीडिया ने दावा किया कि ईरान की ट्रंप के साथ कोई प्रत्यक्ष या परोक्ष बातचीत नहीं हुई, जैसा कि ट्रंप ने दावा किया है। मीडिया ने कहा कि ट्रंप का यह दावा झूठा है कि ईरान ने उनसे बात की।

औंधे मुंह गिरे तेल के दाम, सोना-चांदी चढ़े

ट्रंप के सोशल मीडिया पर पोस्ट करते ही कच्चे तेल के दाम 15 मिनट में 11 प्रतिशत तक लुढ़क गए। साथ ही, सोने और चांदी में आ रही गिरावट तुरंत थमी और सोने-चांदी के दाम यू-टर्न लेकर ऊपर की ओर चल पड़े। आधे घंटे में सोने और चांदी के दामों में भी 5 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।

SCROLL FOR NEXT