टॉप न्यूज़

बासंती में चुनावी हिंसा, BJP उम्मीदवार विकास सरदार पर हमला

काठलबेरिया में बूथ 76 के पास घेरकर काफिले में तोड़फोड़, ‘जय बांग्ला’ के नारे; इलाके में तनाव

Bishakhaa Tiwari

पश्चिम बंगाल के बासंती विधानसभा क्षेत्र से मतदान के दौरान हिंसा की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, भाजपा उम्मीदवार Vikas Sardar जब काठलबेरिया इलाके में बूथ संख्या 76 का दौरा करने जा रहे थे, उसी दौरान कथित तौर पर तृणमूल समर्थकों ने उन्हें घेर लिया।

बताया जा रहा है कि उनके काफिले पर हमला किया गया और वाहनों में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान हुई झड़प में विकास सरदार घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, हमले के दौरान ‘जय बांग्ला’ के नारे भी लगाए गए, जिससे माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की।

प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है ताकि आगे किसी भी तरह की हिंसा को रोका जा सके।

चुनाव के बीच इस तरह की घटनाएं एक बार फिर राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर रही हैं, जबकि प्रशासन लगातार शांतिपूर्ण मतदान का दावा कर रहा है।

SCROLL FOR NEXT