सीट बंटवारे पर हुई बैठक
ISF को दो डिजिट में सीट बंटवारे की संभावना
सबिता, सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विपक्षी वोटों के बिखराव को रोकने के लिए वाम दलों ने पहले से तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार शाम को अलीमुद्दीन स्ट्रीट स्थित वाम मोर्चा मुख्यालय में बिमान बाेस और आईएसएफ के विधायक नौसाद सिद्दिकी के साथ बैठक की। बैठक के बाद नौसाद सिद्दीकी ने कहा कि गठबंधन हो रही है। इसे लेकर चर्चा बेहद सकारात्मक रही। अन्य दल भी आना चाहते हैं तो उनका स्वागत है।
बुधवार को वाम दलों और आईएसएफ के बीच गठबंधन की अंतिम रूपरेखा के लिए फिर एक बार बैठक होगी। नौसाद ने स्पष्ट कर दिया कि इस बार उनकी लड़ाई राज्य के मुख्य मुद्दों पर होगी। नौसाद सिद्दिकी ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की मांगों को ध्यान में रखते हुए, हम तृणमूल और भाजपा (टीएमसी-भाजपा) के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं। सूत्रों की मानें तक गठबंधन में आईएसएफ को दो डिजिट में सीट बंटवारे की संभावना है।
पूर्व चुनावों से शिक्षा, जिलावार लिस्ट होंगी तय
नौशाद सिद्दीकी ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत चर्चा कर रहे हैं कि पिछली बार 2021 देगंगा सीट जैसी परेशानी इस बार किसी भी सीट पर न हो। पिछली बार आईएसएफ के लिए वह सीट छोड़ा गया था मगर वामपंथी सहयोगी फॉरवर्ड ब्लॉक ने वहां उम्मीदवार खड़ा किया था। पता चला है कि इस बार जिलावार राजनीतिक समीकरणों का विश्लेषण करने के बाद ही उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। हालांकि कुछ सीटों को लेकर चर्चा हुई है मगर फाइनल अभी नहीं हो पाया है। इस गठबंधन में शामिल होने के इच्छुक दलों को वाम मोर्चे से सीधी बात करनी होगी यानी, यह निश्चित है कि गठबंधन का नेतृत्व अलीमुद्दीन के हाथों में ही रहेगा।