सांकेतिक फोटो  
टॉप न्यूज़

हावड़ा में जलजमाव बनी परेशानी : घर में भरे बारिश के पानी में फिसलकर वृद्ध की मौत

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : हावड़ा के दासनगर स्थित काशीपुर इलाके से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहाँ लगातार बारिश के कारण घर में घुसे पानी में गिरने से एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की जान चली गई।

बाथरूम जाते समय हादसा

मृतक की पहचान प्रवीर देयाशी (70) के रूप में हुई है। परिजनों और पुलिस के अनुसार, घटना की रात प्रवीर जी घर के भीतर बने बाथरूम की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे जमा पानी में गिर गए। काफी देर तक पानी में पड़े रहने के कारण उनकी मृत्यु हो गई। घटना की भनक लगते ही दासनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

प्रशासनिक नाकामी और पुलिस जांच

काशीपुर इलाके में भारी बारिश के बाद से ही भीषण जलभराव की समस्या बनी हुई है। सड़कों के अलावा कई मकानों में पानी जमा है, जो बारिश थमने के बाद भी नहीं निकल पाया है। पुलिस प्राथमिक जांच में पैर फिसलने को हादसे की वजह मान रही है, हालांकि उनका यह भी कहना है कि बुजुर्ग पहले से बीमार थे, इसलिए बीमारी के चलते संतुलन बिगड़ने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

SCROLL FOR NEXT