नयी दिल्ली : निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने ‘निर्वाचन प्रणाली की सफाई’ की बात करते हुए शनिवार को 334 पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल (आरयूपीपी) का पंजीकरण रद्द कर दिया। देश में मात्र 6 राष्ट्रीय दल हैं। इसके अलावा क्षेत्रीय दलों की संख्या घटकर 67 रह गयी है। ये 334 आरयूपीपी देश भर के विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से हैं।
जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29ए
गौरतलब है कि भारत में राजनीतिक दलों का पंजीकरण, जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29ए के प्रावधानों के तहत ईसीआई में किया जाता है। दलों के पंजीकरण के लिए जारी दिशा-निर्देशों में यह प्रावधान है कि यदि कोई दल लगातार 6 वर्ष तक चुनाव नहीं लड़ता है तो उसे पंजीकृत दलों की सूची से हटा दिया जायेगा। इससे पहले जून 2025 में निर्वाचन आयोग ने राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) को 345 दलों की जांच करने का निर्देश दिया था। राज्यों के सीईओ ने इसकी जांच की और पाया कि कुल 345 दलों में से 334 तय शर्तों का पालन नहीं कर रहे हैं। आयोग ने सभी तथ्यों और मुख्य निर्वाचन अधिकारियों की अनुशंसाओं पर विचार करने के बाद 334 दलों का पंजीकरण रद्द कर दिया।
भारत के राष्ट्रीय दल
ईसीआई की कार्रवाई के बाद अब देश में सिर्फ 6 राष्ट्रीय पार्टियां रह गयी हैं। इनमें उनमें देश की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस, भारत की कॉम्यूनिस्ट (मार्क्सवादी) यानी माकपा, मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा), अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) और राष्ट्रीय पीपुल्स पार्टी (एनपीपी)।
क्षेत्रीय दलों में शामिल हैं
देश में अब 67 मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय दलों में शामिल हैं-
1. आजसू पार्टी 2. ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नद्रमुक)3. ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक4. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम)5. ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस6. ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी)7. ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ)8. अपना दल (सोनेलाल)9. असम गण परिषद10. भारत आदिवासी पार्टी11. भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस)12. बीजू जनता दल (बीजद)13. बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट14. सिटिजन एक्शन पार्टी - सिक्किम15. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा)16. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (मुक्ति)17. देशिया मुरपोक्कु द्रविड़ कड़गम18. द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक)19. गोवा फॉरवर्ड पार्टी20. हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी21. इंडियन नेशनल लोक दल (इनलोद)22. इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल)23. इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा24. जम्मू एवं कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस25. जम्मू एवं कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी26. जम्मू एवं कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी27. जनसेना पार्टी28. जनता दल (सेक्युलर)29. जनता दल (यूनाइटेड)30. जननायक जनता पार्टी31. जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)32. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो)33. केरल कांग्रेस34. केरल कांग्रेस (एम)35. लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा)36. लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास)37. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे)38. महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी39. मिजो नेशनल फ्रंट40. नाम तमिलर कच्ची41. नागा पीपुल्स फ्रंट42. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा)43. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) 44. नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी45. पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट46. पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल47. राष्ट्रीय जनता दल (राजद)48. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी49. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी50. रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले)51. रिवोल्यूशनरी गोअन्स पार्टी52. रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी53. समाजवादी पार्टी (सपा)54. शिरोमणि अकाली दल (एसएडी)55. शिवसेना56. शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे)57. सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट58. सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा59. तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा)60. टिपरा मोटा पार्टी61. यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी62. यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी, लिबरल63. विदुथलाई चिरुथैगल कच्ची64. वॉयस ऑफ द पीपुल पार्टी65. युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी)66. जोराम नेशनलिस्ट पार्टी67. जोराम पीपुल्स मूवमेंट।