टॉप न्यूज़

अच्छी सेहत के लिए खाएं मसूर की दाल

लाल मसूर की दाल रसोईघर में अपना विशेष स्थान रखती है

Rohit Singh

कोलकाता - अधिकतर सभी भारतीय दाल खाने के शौकीन होते हैं। दिन में उक मुख्य आहार में इसका सेवन लगभग सभी शाकाहारी जरूर करते हैं। लाल मसूर की दाल रसोईघर में अपना विशेष स्थान रखती है जो कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। जो शरीर को लाभ पहुंचाती है। आइए जानें इसके सेवन से शरीर को क्या लाभ मिलते हैं।

हड्डियों और दांतों को देती है पोषणः-

प्रोटीन, विटामिन और अन्य पोषक तत्व होने के कारण यह दांतों और हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद करती है।इस दाल में कैल्शियम और मैग्नीशियम की काफी मात्रा होती है।

ब्लड शुगर का स्तर भी रहता है नियंत्रण में:-

जो लोग शुगर, डायबिटीज के रोगी हैं उन्हें इस दाल का सेवन रोजाना करना चाहिए। इस दाल के सेवन से डायजेशन रेट धीमा होता है और ब्लड शुगर के स्तर को अचानक आए बदलावों से बचाता है। इस दाल में फाइबर की मात्रा अधिक होने से इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी नीचे होता है।

दिल को भी रखता है स्वस्थ:-

फाइबर की मात्रा अणिक होने के कारएा मसूर की दाल कोलेस्ट्राल की मात्रा को नियंत्राण में रखती है। जिससे हमारा दिल स्वस्थ रहता है।

वजन को भी रखती है स्थिर:-

इस दाल में फैट की मात्रा कम और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है। जिससे इसके सेवन से पेट की संतुष्टि अधिक समय तक रहती है। जिससे वजन स्थिर रहता है।

झुर्रियों का रखती है नियंत्रण में:-

इस दाल से शरीर को पोषक तत्व अधिक मात्रा में मिलने से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और एंटीऑक्सीडेंट होने के कारण हमारे सेल्स की टूट-फूट कम होती है। इस दाल के सेवन से झुर्रियों, चेहरे पर आई महीन रेखाएं और काले धब्बे नियंत्रण में रहते हैं। इसको हल्दी और गुलाबजल के साथ पीस कर पेस्ट बना त्वचा पर लगाने से हमारी त्वचा की टेनिंग ठीक होती है। खुश्क त्वचा के लिए दूध भी इस मिश्रण में मिलाकर लगाने से लाभ मिलता है।

SCROLL FOR NEXT