कोलकाता: पूर्व रेलवे यात्रियों की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए ऑन बोर्ड हाउसकीपिंग सर्विस (OBHS) को मजबूत कर रहा है। वर्तमान में 123 मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में से 102 ट्रेनों में यह सेवा लागू है।यात्रा के दौरान आरक्षित कोचों की नियमित सफाई, एसी कोचों में बेडरोल वितरण और कर्मचारियों की तैनाती की गई है। कर्मचारी यात्रा शुरू होते ही यात्रियों से संपर्क कर सेवाओं की जानकारी देते हैं। कोच में लगे स्टिकर के जरिए यात्री सफाई, पानी या अन्य जरूरतों के लिए सीधे संपर्क कर सकते हैं। रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक विशेष सफाई अभियान चलाया जाता है। वहीं “क्लीन रेल” ऐप के जरिए कर्मचारियों की उपस्थिति और काम की निगरानी की जाती है। पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिबराम माझि ने कहा कि यात्रियों को स्वच्छ और आरामदायक सफर देना उनकी प्राथमिकता है और इस दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।