सांकेतिक फोटो।  
टॉप न्यूज़

नेपाल में भूकंप के झटके से दहशत

नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र के अनुसार, भूकंप शुक्रवार तड़के तीन बजकर 18 मिनट पर आया और इसका केंद्र काठमांडू से लगभग 400 किलोमीटर पूर्व में स्थित संखुवासभा-ताप्लेजंग सीमा क्षेत्र के पास टोपके गोला में था।

काठमांडूः नेपाल के संखुवासभा जिले में शुक्रवार को 4.7 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप से जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है।

राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र (एनईएमआरसी) के अनुसार, भूकंप शुक्रवार तड़के तीन बजकर 18 मिनट पर आया और इसका केंद्र काठमांडू से लगभग 400 किलोमीटर पूर्व में स्थित संखुवासभा-ताप्लेजंग सीमा क्षेत्र के पास टोपके गोला में था। भोजपुर, पंचथर और तेहरथुम सहित पड़ोसी जिलों के लोगों ने भी भूकंप के झटके महसूस किए।

SCROLL FOR NEXT