सांकेतिक तस्वीर। 
टॉप न्यूज़

जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके

जम्मू कश्मीर के पर्वतीय जिले डोडा में शनिवार देर रात को 4.2 तीव्रता का भूकंप आया।

जम्मूः जम्मू कश्मीर के पर्वतीय जिले डोडा में शनिवार देर रात को 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से कहीं भी किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप के झटके देर रात एक बजकर 25 मिनट पर महसूस किए गए। अधिकारी ने बताया कि भूकंप का केंद्र पृथ्वी की सतह से पांच किलोमीटर नीचे 33.08 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.17 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था।

गौरतलब है कि दो दिनों पहले ही कोलकाता समेत पश्चिम बंगाल के कई हिस्से में 5.5 तीव्रता वाला भूकंप आया जिससे खासकर कोलकाता में काफी दहशत देखी गई थी। भूकंप का केंद्र बांग्लादेश में था, तभी भी कोलकाता में लोगों ने झटके महूससे किये थे। लोग घरों, ऑफिसों से बाहर सड़कों पर आ गये थे। हालांकि किसी तरह जान-माल की हानि नहीं हुई थी। अलबत्ता कोलकाता के बेहला इलाके में नई बनी एक सड़क में दरार आ गई थी।

उसी दिन नेपाल में भी भूकंप आया था। यहां किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं थी।

SCROLL FOR NEXT