टॉप न्यूज़

अंडमान सागर में 5.4 तीव्रता का भूकंप, प्रशासन सतर्क

जापान में भी 6.7 तीव्रता वाला भूकंप आया जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी गई

Narendra Kumar Singh

पोर्ट ब्लेयरः अंडमान सागर में रविवार को 5.4 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किये गये, लेकिन किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है।

भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप अपराह्न 12 बजकर छह मिनट पर आया और इसका केंद्र 90 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

जापान में भी 6.7 वाला भूकंप, सुनामी की चेतावनी

गौरतलब है कि इससे जापान में भी भूकंप के तेज झटके लगे थे। उत्तरी जापान के तट पर रविवार को शक्तिशाली भूकंप आया और सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने यह जानकारी दी। जेएमए ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी गई और भूकंप का केंद्र इवाते प्रांत के तट पर समुद्र की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

एजेंसी ने उत्तरी तटीय क्षेत्र में समुद्र में एक मीटर तक सुनामी की लहरें उठने की चेतावनी जारी की है। इस चेतावनी के तहत तटवर्ती इलाकों के ऊंचे इलाके की ओर कूच कर रहे हैं। गौरतलब है कि अभी हाल में भी ऐसे ही एक भूकंप के दौरान सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी। जापान सबसे अधिक भूकंप वाले क्षेत्र में पड़ता है और यहां सालों भर भूकंप के झटके महसूस किये जाते हैं। 2011 आये नौ तीव्रता वाले भूकंप की वजह से जापान में अबतक का सबसे भयानक सुनामी आया था जिसमें 14 हजार से अधिक लोगों की मौत गयी थी।

SCROLL FOR NEXT