सांकेतिक फोटो  
टॉप न्यूज़

गंजी कारखाने का बॉयलर फटने से श्रमिक की मौत

Nidhi Gupta

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

बारासात : बारासात के दत्तोपुकुर के तालधरिया घोषपाड़ा इलाके में स्थित एक गंजी कारखाने में शुक्रवार की शाम अचानक बॉयलर फटने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक मजदूर की पहचान संजय सामंत (55) के रूप में हुई है। घायल मजदूर को इलाज के लिए बारासात मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के प्राथमिक अनुमान के अनुसार, कपड़ों को रंगने की प्रक्रिया के दौरान बॉयलर में अत्यधिक दबाव बनने की वजह से यह भीषण धमाका हुआ।

एक अन्य घायल, कारणों को लेकर जांच में जुटी पुलिस

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि कारखाने में लंबे समय से बॉयलर का रखरखाव (मेंटेनेंस) नहीं किया जा रहा था। सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण इलाके के कारखानों में अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं। हादसे की वास्तविक वजह, सुरक्षा नियमों की अनदेखी और प्रबंधन की लापरवाही की जांच के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाया गया है। दत्तोपुकुर थाना पुलिस ने कारखाने के मैनेजर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने फिलहाल कारखाने को सील कर दिया है।

SCROLL FOR NEXT