छिनताई मामले में गिरफ्तार अभियुक्तों को दिखाती पुलिस 
टॉप न्यूज़

डोमजूर में महिला से छिनतई करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार

मोबाइल और दस्तावेज बरामद

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : हावड़ा जिले के डोमजूर थाना पुलिस ने छिनतई के एक मामले में तत्परता दिखाते हुए तीन आरोपियों को धर दबोचा है। हावड़ा-आमता रोड पर मोतीझील केचाकतला श्मशान के पास यह घटना उस समय हुई जब एक महिला अपने पति और भाई के साथ घर लौट रही थी। मोटरसाइकिल पर आए तीन बदमाशों ने महिला के हाथ से बैग झपटा और तेजी से फरार हो गए थे। बैग में मोबाइल फोन, कई महत्वपूर्ण आधिकारिक दस्तावेज और पहचान पत्र मौजूद थे। पीड़ित महिला द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराते ही पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को दबोच लिया।

पीड़िता का सारा सामान बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन, जरूरी कागजात और पहचान पत्र सहित पीड़िता का पूरा सामान सुरक्षित बरामद कर लिया है।

पुराने आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

गिरफ्तारी के बाद पुलिस तीनों बदमाशों से गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि ये आरोपी पहले भी इलाके में इस तरह की छिनतई या अन्य आपराधिक वारदातों में शामिल रहे हैं या नहीं।

SCROLL FOR NEXT