टॉप न्यूज़

तृणमूल में बढ़ा असंतोष, ममता ने बागी विधायकों को बुलाया

जहांगीर खान विवाद पर बगावत के संकेत

प्रसेनजीत, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : चुनावी हार के बाद तृणमूल में अंदरूनी असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है। पुनर्निर्वाचन और फलता सीट पर जहांगीर खान के चुनाव मैदान से हटने के फैसले ने पार्टी के भीतर विवाद को और तेज कर दिया है। इस मुद्दे पर पार्टी के तीन विधायक कुणाल घोष, ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा ने खुलकर नाराजगी जताई है।

उनका सवाल है कि पार्टी के कठिन समय में जहांगीर के इस रवैये के बावजूद उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही। सूत्रों के अनुसार, बढ़ते असंतोष को संभालने के लिए पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बुधवार शाम को कालीघाट स्थित अपने आवास पर तीनों विधायकों को तलब किया। बैठक में पार्टी नेतृत्व के साथ लंबी चर्चा हुई। हालांकि जहांगीर खान के खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कदम उठाया जाएगा या नहीं, इस पर अब भी स्थिति साफ नहीं है।

गौरतलब है कि गुरुवार को फलता में पुनर्निर्वाचन होना है। उससे पहले मंगलवार को प्रचार के आखिरी दिन जहांगीर खान ने अचानक चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर दी थी। पार्टी ने इसे उनका निजी फैसला बताया। बैठक में अभिषेक बनर्जी ने भी नेताओं को यही बात याद दिलाई। सूत्रों के अनुसार, बैठक में कुणाल घोष ने नेतृत्व के खिलाफ नाराजगी खुलकर रखी, जबकि ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा ने भी परोक्ष रूप से अभिषेक बनर्जी पर सवाल उठाए। पार्टी के भीतर बढ़ते असंतोष को देखते हुए अब ममता बनर्जी खुद मोर्चा संभालती नजर आ रही हैं।

SCROLL FOR NEXT