ममता बनर्जी  
टॉप न्यूज़

माता-पिता की तस्वीरों से प्रचार नापसंद : ममता

अपने माता-पिता की एआई इमेज लेने से किया इनकार

कोलकाता: दुर्गा पूजा के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक निजी ‘उपहार’ को लेकर असंतोष व्यक्त किया। खिदिरपुर 25 पल्ली पूजा मंडप में पूजा कमेटी की ओर से उन्हें उनके माता-पिता की तस्वीर भेंट की गई, जिसे देख उन्होंने कहा, मैं नहीं चाहती कि मेरे परिवार को लेकर इस तरह प्रचार हो। मैंने कभी भी अपने माता-पिता को प्रचार का माध्यम नहीं बनाया।

ममता बनर्जी ने स्पष्ट किया कि यह तस्वीर असली नहीं, बल्कि एआई-जनित डिजिटल आर्ट है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनके कार्यालय में इस तस्वीर को रखने की जगह नहीं है और इसे किसी और को दे दिया जाए, जो ऐसे उपहारों को महत्व देते हों। उन्होंने इसे तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी को भेजने का सुझाव भी दिया।

SCROLL FOR NEXT