टॉप न्यूज़

ट्रंप पर तंज : बोमन ईरानी के वीडियो पर मांडना करीमी का तीखा हमला

जंग के बीच मजाक पड़ा भारी—सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

नई दिल्ली : ईरान-इज़राइल युद्ध के बीच अभिनेता Boman Irani का एक मजाकिया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, लेकिन इसने नई विवाद की चिंगारी भी जला दी है। वीडियो में उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump की ‘शांति वार्ता’ वाली टिप्पणी पर हल्का-फुल्का तंज कसा।

वीडियो में बोमन ईरानी ने अपने पारसी मूल और भारत में LPG संकट का जिक्र करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि ट्रंप ईरानियों से बातचीत के लिए “स्मृति ईरानी, अरुणा ईरानी और बोमन ईरानी” को बुला रहे हैं। उनका यह व्यंग्य तेजी से वायरल हुआ और कई यूजर्स व सेलेब्रिटीज ने इसे मजेदार बताया।

हालांकि, इस वीडियो पर ईरानी मूल की अभिनेत्री Mandana Karimi ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कमेंट में सवाल उठाया कि जब वर्षों से ईरान में लोग गिरफ्तार, मारे जा रहे थे, तब बोमन ईरानी की आवाज क्यों नहीं सुनाई दी। मांडना ने लिखा कि अब जब मुद्दा गैस, राजनीति और वैश्विक बातचीत से जुड़ गया है, तब अचानक इस पर हास्य बनाया जा रहा है। उन्होंने बोमन और पारसी समुदाय की जड़ों का हवाला देते हुए कहा कि “खामोशी से व्यंग्य तक का यह बदलाव काफी तेज है।”

इस विवाद ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है—जहां एक तरफ लोग बोमन के ह्यूमर को सपोर्ट कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कई यूजर्स मांडना की बातों को संवेदनशील और सही समय का मुद्दा बता रहे हैं। गौरतलब है कि Iran और Israel के बीच जारी संघर्ष और उसमें United States की भूमिका के चलते हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। फिलहाल, बोमन ईरानी ने मांडना करीमी की टिप्पणी पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन यह मामला मनोरंजन और संवेदनशील वैश्विक मुद्दों के बीच संतुलन पर बड़ी बहस बन चुका है।

SCROLL FOR NEXT