टॉप न्यूज़

क्या गुजराती वोट ने बदल दिया चुनावी नतीजा?

एक सांसद के बयान पर विवाद और चुनाव में असर

प्रसेनजीत, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर राजनीतिक विश्लेषण में कई कारण सामने आ रहे हैं। इनमें एक चर्चा का विषय एक सांसद के गुजराती समुदाय पर दिए गए विवादित बयान का संभावित प्रभाव भी माना जा रहा है, जिसे भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी की हार से जोड़कर देखा जा रहा है।

विश्लेषकों के अनुसार, कोलकाता के भवानीपुर, बड़ाबाजार और आसपास के क्षेत्रों में गुजराती व्यापारी समुदाय की महत्वपूर्ण उपस्थिति है। ऐसे में एक सांसद के बयान ने इस वर्ग के एक हिस्से में असंतोष पैदा किया, जब उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में गुजराती समुदाय के योगदान पर सवाल उठाया, जिसका असर मतदान पर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

यह विवाद चुनाव से ठीक पहले उभरा, पर तृणमूल कांग्रेस को तत्काल डैमेज कंट्रोल में उतरना चाहिए था, पर ऐसा नहीं हुआ। विपक्षी नेता सुभेंदु अधिकारी ने इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाते हुए इसे “जातीय ध्रुवीकरण” का उदाहरण बताया और इसे चुनावी अभियान में प्रभावी ढंग से उपयोग किया।

SCROLL FOR NEXT