टॉप न्यूज़

‘Dhurandhar 2’ का धमाका: पहले दिन 100 करोड़ पार, रणवीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस हिलाया

तकनीकी दिक्कतों और शो कैंसिलेशन के बावजूद फिल्म ने रचा इतिहास, पहले पार्ट से चार गुना ज्यादा कमाई

Ranveer Singh की बहुप्रतीक्षित फिल्म Dhurandhar 2 ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर तूफानी शुरुआत करते हुए 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 102.55 करोड़ रुपये की कमाई की, जो इसके पहले पार्ट Dhurandhar से लगभग चार गुना ज्यादा है।

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा 99.10 करोड़ रुपये का योगदान दिया। वहीं, तेलुगु में 2.12 करोड़, तमिल में 1.16 करोड़, कन्नड़ में 0.8 करोड़ और मलयालम में 0.9 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई। दिलचस्प बात यह है कि कन्नड़ और मलयालम में तकनीकी कारणों से पेड प्रीव्यू नहीं हो पाए, फिर भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया।

फिल्म के प्रीव्यू डे पर भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था, जहां 12,735 शोज से करीब 43 करोड़ रुपये की कमाई हुई, हालांकि उस दिन भी कई शोज में देरी और कैंसिलेशन देखने को मिला।इस रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग के साथ ‘धुरंधर 2’ ने Animal (63 करोड़) और Jawan (65 करोड़) जैसी बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।

फिल्म के डायरेक्टर Aditya Dhar ने दर्शकों से हुई असुविधा के लिए माफी मांगते हुए कहा कि यह फिल्म उनके लिए एक सपना है, जिसे वे हर भाषा में एक साथ दर्शकों तक पहुंचाना चाहते थे। फिल्म में Arjun Rampal, R. Madhavan और Sanjay Dutt भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। ‘धुरंधर 2’ की इस ऐतिहासिक शुरुआत ने साफ कर दिया है कि यह फिल्म आने वाले दिनों में और भी बड़े रिकॉर्ड बना सकती है।

SCROLL FOR NEXT