प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छत्तीसगढ़ पहुंचने पर छत्तीसगढ़ के गवर्नर रामेन डेका और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रिसीव करते हुए। -
टॉप न्यूज़

डीजी-आईजी सम्मेलन: आतंकवाद से निपटने का रोडमैप तैयार

आतंकवाद के हर मोर्चे पर करारा जवाब दिया जाएगा : शाह

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित पुलिस महानिदेशकों और पुलिस महानिरीक्षकों के वार्षिक सम्मेलन की अध्यक्षता की। 60वीं अखिल भारतीय डीजीपी-आईजीपी सम्मेलन में देश की सुरक्षा का रोड मैप पेश किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में चली इस मीटिंग में देश की कानून व्यवस्था को मजबूत करने और आतंकवाद से निपटने के लिए व्यापक चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए कहा, विजन 2047 के तहत विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए आंतरिक सुरक्षा अपरिहार्य है। कॉन्फ्रेंस में गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री मोदी को विशेष प्रेजेंटेशन दिया, जिसमें लेफ्ट विंग एक्सट्रीमिज्म (नक्सलवाद), काउंटर टेररिज्म, आपदा प्रबंधन, महिलाओं की सुरक्षा और फॉरेंसिक साइंस के उपयोग पर विस्तृत चर्चा हुई।

अमित शाह ने कहा, आतंकवाद के हर मोर्चे पर करारा जवाब दिया जाएगा, चाहे वह पारंपरिक हो या ‘व्हाइट-कॉलर’ टेरर. एआई और डिजिटल टूल्स के जरिए जांच को तेज करने पर जोर दिया गया. नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा ग्रिड मजबूत करने और सीमावर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ाने का प्लान बनी।

SCROLL FOR NEXT