टॉप न्यूज़

Delhi CM Rekha Gupta Ministers LIST: रेखा गुप्ता समेत ये 6 मंत्री लेंगे शपथ, लिस्ट जारी

बीजेपी ने खेला महिला दांव, रेखा गुप्ता बनेंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने एक बार से सबको चौंकाते हुए मुख्यमंत्री पद के लिए बड़ा दांव खेला है। जहां मीडिया और सभी पार्टियों के बीच ये चर्चाएं चल रही थी कि अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश साहिब वर्मा दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे। वहीं भाजपा ने महिला दांव खेलकर एक तीर से कई निशाने साध लिए।

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बनेंगी। आज यानि 20 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी. वहीं रेखा गुप्ता आज अकेले शपथ नहीं लेंगी बल्कि उनके साथ उनके मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले 6 और लोग होंगे जो रेखा गुप्ता के साथ शपथ लेंगे।

इसकी भी पूरी लिस्ट भी मीडिया में जारी किया जा चुका है। इस लिस्ट में प्रवेश साहिब सिंह का भी नाम है। इसके अलावा बीजेपी के फायरब्रांड नेता कपिल मिश्रा भी शामिल हैं। जो आज रामलीला मैदान में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।

बता दें कि दिल्ली के लिए 6 मंत्रियों को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना आज दोपहर 12.35 बजे नए मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारी भी पूरी कर ली गई है। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम केंद्रीय मंत्री, भाजपा और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम भी इसमें शामिल होंगे।

कौन-कौन लेंगे शपथ

1. प्रवेश साहिब सिंह वर्मा

2. आशीष सूद

3. सरदार मंजिदर सिंह सिरसा

4. रवींद्र सिंह (इंद्रराज)

5. कपिल मिश्रा

6. पंकज कुमार सिंह

SCROLL FOR NEXT