टॉप न्यूज़

DELHI Elections: यह हो सकते हैं BJP के CM Face

सीएम पद के लिए ये नाम चर्चा में

नई दिल्ली - दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी 70 सीटों के नतीजे लगभग आ गए हैं। अब तक आए रुझानों के हिसाब से ऐसा दिख रहा है की इस बार भाजपा दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है। भाजपा का 27 साल का सूखा खत्म होता दिख रहा है। वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी को इस बार हार का सामना करना पड़ेगा।

चुनाव आयोग की वेबसाइट के हिसाब से सुबह 11 बजे तक भाजपा को स्‍पष्ट बहुमत मिलती दिख रही थी। भाजपा 45 सीटों पर बढ़त बनाए हुए दिख रही है जबकि बहुमत के लिए 36 सीटें ही चाहिए। वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी 25 सीटों के साथ आगे चल रही है। भाजपा के बहुमत हासिल करने के बाद दिल्ली में सीएम चेहरे को लेकर चर्चा तेज हो गई है। आइए जानते हैं ‌कि वह कौन से चेहरे हैं जो भापजा से मुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं।

BJP CM Candidates: मुख्यमंत्री के रेस में ये नाम आगे 

1. विजेंद्र गुप्ता (विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, रोहिणी से प्रत्याशी)
2. रेखा गुप्ता (शालीमार बाग से प्रत्याशी)
3. दुष्यंत गौतम (राष्ट्रीय महामंत्री और भाजपा के अनुसूचित जाति से संबंधित बड़े नेता, करोलबाग से प्रत्याशी)
4. वीरेंद्र सचदेवा (दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष)
5. प्रवेश वर्मा (पूर्व सांसद और नई दिल्ली से प्रत्याशी)
6. मनोज तिवारी (सांसद और भाजपा का सबसे बड़ा पूर्वांचली चेहरा)
7. आशीष सूद (जनकपुरी से प्रत्याशी)

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि

"हम रुझानों का स्वागत करते हैं, लेकिन हम नतीजों का इंतजार करेंगे। हमारा मानना ​​है कि लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ वोट दिया है, जो चुनाव भाजपा के सुशासन बनाम आप के कुशासन पर केंद्रित था...आप के सभी बड़े चेहरे - अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आतिशी - वे भ्रष्टाचार का चेहरा हैं और वे आज हार जाएंगे।"

SCROLL FOR NEXT