टॉप न्यूज़

सीयू में फैकल्टी की कमी पर CUTA का धरना, भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने की मांग

वाइस-चांसलर को सौंपा ज्ञापन

फैकल्टी संकट से जूझ रहा कलकत्ता विश्वविद्यालय, 57% पद खाली

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : कलकत्ता यूनिवर्सिटी में शिक्षकों की भारी कमी को लेकर कलकत्ता यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (CUTA) ने गुरुवार को कॉलेज स्ट्रीट कैंपस स्थित दरभंगा बिल्डिंग के सामने धरना प्रदर्शन शुरू किया। दोपहर 12 बजे आरंभ हुए इस प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने विभिन्न विभागों में लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरने की मांग उठाई। धरना के बाद एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने वाइस-चांसलर आशुतोष घोष को ज्ञापन सौंपा।

883 में से केवल 383 पद भरे, 57% पद खाली

प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने बताया कि विश्वविद्यालय में स्वीकृत 883 पदों में से केवल 383 पद ही भरे हुए हैं, जिससे लगभग 57 प्रतिशत पद रिक्त हैं। विज्ञान विभाग में 58 प्रतिशत और कला संकाय में 60 प्रतिशत तक कमी दर्ज की गई है। रसायन विज्ञान, गणित, इतिहास और वनस्पति विज्ञान जैसे प्रमुख विषयों में 60 प्रतिशत से अधिक पद खाली हैं। वहीं बिजनेस मैनेजमेंट, पत्रकारिता एवं जनसंचार तथा समुद्री विज्ञान विभाग केवल एक-एक शिक्षक के सहारे संचालित हो रहे हैं। CUTA ने प्रशासन से जल्द से जल्द सभी रिक्त पदों को भरने की मांग दोहराई है।

SCROLL FOR NEXT