कहानी 2 पर कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगा था ( फाइल फोटो ) 
टॉप न्यूज़

कहानी 2 विवाद पर विराम, कोर्ट का फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने फिल्मकार सुजॉय घोष की फिल्म ‘कहानी 2’ को लेकर उनके खिलाफ कथित कॉपीराइट उल्लंघन के एक मामले में झारखंड की एक अदालत के समक्ष लंबित कार्यवाही को शुक्रवार को रद्द कर दिया।

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने फिल्मकार सुजॉय घोष की फिल्म ‘कहानी 2’ को लेकर उनके खिलाफ कथित कॉपीराइट उल्लंघन के एक मामले में झारखंड की एक अदालत के समक्ष लंबित कार्यवाही को शुक्रवार को रद्द कर दिया।

न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा और न्यायमूर्ति आलोक आराधे के पीठ ने सुजॉय घोष की उस याचिका को स्वीकार कर लिया, जिसमें झारखंड हाई कोर्ट के 22 अप्रैल 2025 के आदेश को चुनौती दी गयी थी।

हाई कोर्ट ने सुजॉय घोष के खिलाफ लंबित कार्यवाही को रद्द करने से इनकार कर दिया था। पीठ ने सुजॉय घोष की याचिका स्वीकार करते हुए कहा, ‘मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) द्वारा 7 जून, 2018 को पारित समन आदेश और हाई कोर्ट द्वारा 22 अप्रैल, 2025 को पारित आदेश को रद्द किया जाता है तथा निरस्त किया जाता है।’

SCROLL FOR NEXT